फतेहपुर, जुलाई 6 -- फतेहपुर, संवाददाता। परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फैमिली प्लानिंग इंडेम्निटी स्कीम (एफपीआईएस) को प्रभावी ढंग से लागू किया है। इस योजना के तहत नसबंदी आपरेशन के दौरान या उसके बाद उत्पन्न होने वाली जटिलताओं, आपरेशन असफल होने या मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का लाभ जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस संबंध में जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए गए हैं जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। योजना में अगर नसबंदी कराने वाले व्यक्ति की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक सप्ताह के भीतर मृत्यु हो जाती है तो परिजनों को चार लाख रुपए की सहायता मिलेगी। डिस्चार्ज के आठ से तीस दिन के भीतर मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की आ...