वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। नसंबदी के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है लेकिन महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को पीएचसी मिसिरपुर में नसबंदी के बाद महिलाओं को बेड नहीं मिला। ठंड में महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया। इसका महिलाओं ने विरोध भी किया। पीएचसी मिसिरपुर में शुक्रवार को नसबंदी के लिए कैंप लगा था। इसमें 35 महिलाएं आईं थी। 29 की नसबंदी हुई। नसबंदी के बाद महिलाओं को बेड पर लिटाने के बजाए जमीन पर ही छोड़ दिया गया। ठंड के दिन में उन्हें इससे काफी परेशानी हुई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि मामला गंभीर है इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...