सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- भदैया, संवाददाता। खेत में खड़ी सरसों की फसल दबंगई के बल पर जोतने और कब्जा कर उसमें गेहूं बोने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर किसान के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव बहादुर यादव ने 16 दिसम्बर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी गाटा संख्या 1061, ग्राम बदरुद्दीनपुर स्थित खेत में पूर्व से सरसों की फसल लगी थी। 25 नवंबर को गांव के ही मद्दूलाल और रामतीर्थ पुत्र हीरालाल ने उसकी सरसों की फसल को जोत दिया, जिससे करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। आरोप है कि विपक्षियों ने खेत पर कब्जा कर उसमें जबरन गेहूं की बुआई भी कर दी। जब पीड़ित ने इस अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.