पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- पीलीभीत। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जिलों से बह कर आ रही हवाओं ने तराई में सर्दी को और भी अधिक मारक बना दिया है। सर्द नश्तर सी चुभती हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा सा रहा तो वहीं बाजार में भी अधिक आवाजाही नहीं रही। आलम यह रहा है कि बुजुर्ग और बच्चे अब धूप निकलने की आस में बार बार आसमान को देख रहे हैं। नैनीताल का करीबी माने जाने वाले तराई के जिले में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान भले ही पिछले दिन के मुताबिक बढ़ा पर शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ है। मंगलवार की सुबह तो कोहरा रहा। पर दिन में नौ बजते बजते कोहरा छंट गया। इसके बाद क्षितिज पर बादलों का बसेरा रहा। आसमान पर छाए बादलों ने सूर्यदेव को झांकने तक नहीं दिया। इसी वजह से पूरे दिन सूर्यदेव बेदम से दिखे। दिन भर ...