बागपत, मार्च 19 -- चांदीनगर। तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एण्ड ट्रेनिंग महाविद्यालय खैला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे शिविर में स्वयं सेवकों और सेविकाओं नें गांव में नशा मुक्त रैली निकाली। लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन तोमर ने कहा कि नशा एक अभिषाप है। नशे से बचना चाहिए। नशा जहां मनुष्य का जीवन बर्बाद कर देता है, वहीं इसका सेवन करने से परिवार भी बर्बाद होता है। शिविर संचालन में मनीष कुमार, महेश यादव, हीरा मलिक, अमित शर्मा, यश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...