मिर्जापुर, अक्टूबर 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय चिकित्सालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत मानसिक रोग विभाग की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल आए मरीजों और उनके परिजनों को नशे से होने वाले नुकसान, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मानसिक रोगियों और नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों की समस्याएं सुनी। डाक्टरों ने उनके सवालों के जवाब देते हुए विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत उपलब्ध निशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों ने मरीजों और तीमारदारों को नशा छोड़ने का संकल्प और शपथ दिलाई। अस्पताल ...