गिरडीह, अगस्त 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारी एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी गिरिडीह केंद्र ने शहर के कई विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, होली क्रॉस, बालिका उच्च विद्यालय पचंबा, बीएसएम, डीपीएस एवं उत्क्रमित विद्यालय सिहोडीह में चलाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी की बहनों और भाइयों ने छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक मोबाइल उपयोग, गेमिंग और सोशल मीडिया भी एक तरह का नशा है, जो युवाओं के भविष्य पर बुरा असर डालता है। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों को दिलाई श...