बिजनौर, जनवरी 22 -- स्योहारा। आरएसपी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर मंडोरी में संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति जागरूकता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान प्रवक्ता पंकज छावड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 7 दिनों तक ग्रामीण लोगों को शिक्षा दहेज प्रथा नशा मुक्ति सामाजिक बुराइयों से अवगत कराते हुए दूर रहने का आह्वान किया जो उल्लेखनीय है। कार्यक्रम अधिकारी रामसेवक ने कहा कि नशा मुक्ति एक सामाजिक बुराई है,जो हमारे देश ,समाज और युवाओं को खोखला कर रही है। इसे हर हाल में त्यागना होगा तभी हमारे देश और समाज की भलाई होगी। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका ने समस्त ग्रामवासियों को नशा मुक्ति को त्यागने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्वयं सेविका, मुस्कान, अल शिफा...