गंगापार, अगस्त 2 -- महामाया राजकीय महाविद्यालय, धनूपुर में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण भी हुआ। प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी सबसे बड़ी बाधा बनता है। उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार जीवन जीने का आह्वान किया। प्राध्यापिका डॉ. अमृता यादव ने विभिन्न राज्यों में युवाओं के बीच बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी ...