प्रयागराज, अगस्त 8 -- युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मालवीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपनिदेशक जागृति पांडेय के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा व प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रयागराज नशामुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर विभिन्न नशामुक्त गतिविधियों की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को दिलाई गई शपथप्रतियोगिताओं का आयोजन कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु व...