नशे से दूरी बनाएं, स्वच्छ व सुंदर जीवन अपनाएं : प्रशासन
चतरा, जून 12 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर गुरुवार को जिला पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ब्राउन शुगर, अफीम, ड्रग्स समेत अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की सुख-शांति को भी नष्ट कर देता है। इसलिए युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने की आवश्यकता है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.