हरदोई, मई 9 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के अखनापुर गांव में दबंगों द्वारा खेत में लगे 26 यूक्लिप्टस के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के योगेंद्र, अनिल, नन्हे और संदीप नशे में खेत पर पहुंचे और पेड़ काट डाले। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली शहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...