गोंडा, मार्च 5 -- गोंडा,संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर चौकी अंतर्गत ग्राम रौतावां में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान धारदार हथियार चलने से चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सालपुर चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह के अनुसार ग्राम रौतावां में पंकज उर्फ सुरेंद्र तिवारी और राजेश तिवारी के बीच पहले से आपसी रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्ष आपस में पटीदार बताए जाते हैं और लंबे समय से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। होली के दिन गांव में रंग खेलने और आपसी मेलजोल के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि उस समय कुछ लोग शराब के नशे में भी थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ...