अल्मोड़ा, मई 8 -- दन्या। पुलिस ने नशे में हुड़दंग काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि गुरुवार रात डायल 112 में शिकायत मिली कि ग्राम कुंमड़ दन्या में दलीप राम निवासी व्यक्ति हंगामा काट रहा है। इस पर एएसआई सतनाम सिंह के साथ टीम पहुंची तो आरोपी पुलिस से ही भिड़ गया। तमाम बार समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...