जहानाबाद, मई 5 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने मुबारकपुर निवासी गोलू कुमार व मिथुन कुमार तथा गडेरिया विगहा निवासी अयोध्या बिंद को संदिग्ध हालत में हंगामा करते पकड़ा। मौके पर ही जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। -काको से सैयद ताबिश इमाम की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...