नशे में हंगामा कर रहे चार लोग गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर लोगों को परेशान कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर शोर-शराबा करने और राहगीरों को परेशान करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। शिकायत के बाद मीरगंज थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में किशनटोली निवासी दिनेश मरांडी एवं पिंटू मिस्त्री तथा बंगाली टोल दमेली निवासी सतन कुमार और दीपक कुमार शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैला रहे थे। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.