जहानाबाद, जनवरी 8 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलाबर पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने भेलाबर गांव निवासी दीपक कुमार को हंगामा करते हुए पकड़ा है। मौके पर की गई जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...