दरभंगा, मई 11 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भदौन गांव से हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान भदौन गांव निवासी विवेक कुमार कामती के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा है। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...