मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के भगवानपुर प्रभात नगर मोहल्ला में बुधवार रात बीच सड़क पर ऑटो लगाकर हंगामा कर रहे चालक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मोहल्ला के ही धीरज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह ड्यूटी जाने के लिए निकले। चालक राजू कुमार गली में बीच सड़क पर ऑटो लगा रखा था। उसे ऑटो हटाने के लिए कहने पर हंगामा करने लगा। डायल 112 को कॉल कर उसे गिरफ्तार कराया गया। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...