नशे में हंगामा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
दरभंगा, अप्रैल 24 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में नशे की हालत में घर में घुसकर हंगामा, मारपीट व छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतनपुर निवासी आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम सिंह के रूप में हुई है। ग्राम रतनपुर, वार्ड आठ निवासी सुशील कुमार ठाकुर के आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच के दौरान आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.