पूर्णिया, जून 19 -- मीरगंज, एक संवाददाता मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर नशे की हालत में सार्वजनिक जगहों पर शोर-शराबा और हंगामा कर रहे थे, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार लोगों में पटेल नगर के नंदन कुमार और सनोज कुमार, मोगलिया पुरंदाहा के मोहम्मद औरंगजेब अंसारी और मोहम्मद हबीब अंसारी, राजघाट गरैल के मनीष कुमार, संझा घाट के रविंद्र शाह और उदय महतो, कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया सुखाय निवासी गुलाबी महतो तथा बहेलिया स्थान ओटना के हरजिंदर ऋषि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, नौ लोग गिरफ्तार पुलिस ने सभी की मेड...