बेगुसराय, फरवरी 16 -- नावकोठी। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के दौरान रविवार की संध्या गश्ती के क्रम में महेशवाड़ा गांव से नवीन कुमार झा के पुत्र राजा कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी अभियान में एसआई अबोध कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...