नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 25 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र में नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भादोघाट गांव से मनीष कुमार राय तथा मुगलानी चक से मो. नौशाद को गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बुधवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.