मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी पंजाबी चौक के पास एनएच-27 पर शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मुकेश कुमार तथा बनौली निवासी गुरुदेव कुमार व संजय कुमार शामिल हैं। थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि तीनों युवक देर रात एनएच पर नशे में हंगामा कर रहे थे। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन शांत नहीं हुए। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.