देवरिया, मई 5 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर शराब के नशे में दो युवकों के बीच मामूली पैसों को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बीच एक युवक ने दूसरे को ओवरब्रिज से नीचे धक्का देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक पहले एक दुकान पर शराब पी रहे थे। उसी दौरान खर्च को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- नशा में हंगामा, ओवरब्रिज से धक्का देने के प्रयास का वीडियो वायरल आरोप है कि पांच सौ रुपये अधिक खर्च होने की बात पर विवाद बढ़ता गया और दोनों युवक झगड़ते हुए उपनगर स्थित ओवरब्रिज तक पहुंच गए। ओवरब्रिज पर पहुंचते...