हरिद्वार, मार्च 9 -- ज्वालापुर क्षेत्र में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े एक युवक की बाइक, मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसने कुछ समय पहले बाइक खरीदी थी। यह बाइक मुक्तादिर निवासी गोकालवाला दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुद्धवा शहीद नकुरा ग्रांट के नाम पर है। चार मार्च की शाम वह ज्वालापुर के ऊंचा पुल के पास स्थित महाराजा फर्नीचर्स के नजदीक नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब ढाई हजार रुपये चोरी कर लिए। कुछ देर बाद होश आने पर उसे घटना का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि...