कन्नौज, मई 4 -- सौरिख थाना क्षेत्र के हुसेपुर तुर्कन निवासी विधवा गोमती पत्नी सर्वेश जाटव ने गांव के अजय, अरूण, जितेंद्र व अवनीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात करीब 8 बजे वह गांव में निमंत्रण खाने जा रही थी, तभी रास्ते में उपरोक्त लोग शराब के नशे में खड़े मिले। उसे देखते ही वह लोग गालीगलौज देने लगे। गाली देने से मना करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...