हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात पुलिस टीम की ओर से चौकी मल्ला गेट काठगोदाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एक बाइक चालक को रोका गया। जिसकी एल्कोमीटर से जांच की गई तो चालक नशे में पाया गया। चालक की पहचान हिमांशु सिंह निवासी यूएस नगर के रूप में हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...