पिथौरागढ़, जून 10 -- पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसआई कमलेश चन्द्र जोशी व पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर दिनेश सिंह बिष्ट, हरगोविन्द पन्त, पंकज सोलंकी, विनोद मेहता, मनमोहन सिंह व दुर्गा सिंह को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। भदेलवाड़ा निवासी डीगर सिंह बोहरा को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...