पिथौरागढ़, मई 25 -- पिथौरागढ़। जनपद पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पिथौरागढ़ पुलिस को वाहन चालक उमाकांत व लक्ष्मण सिंह नशे की हालत में मिले। इधर धारचूला पुलिस को चेकिंग के दौरान वाहन चालक दीवान चन्द नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...