चम्पावत, अप्रैल 11 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले केंटर चालक का चालान किया। जबकि वाहन को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाराकोट क्षेत्र में रविशंकर बलवंत सिंह निवासी ग्राम जमाड़ी, कपकोट, बागेश्वर को शराब की नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। चालक को ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहन संख्या यूके 04 सीबी-5348 कैंटर को सीज कर लिया गया है। पुलिस ने चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। टीएम में एएसआई धर्मेंद्र, हेमंत लुंठी,भुवन जोशी, गौरव दुर्गापाल शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...