चम्पावत, सितम्बर 15 -- चम्पावत। नशे में वाहन चलाने पर एक चालक को हिरासत में लिया है। जबकि वाहन को सीज कर दिया गया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि लोहाघाट पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की इस दौरान चालक रितेश कुमार निवासी पाटन पाटनी शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया। जबकि बोलेरो संख्या यूके 03 टी 2184 को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, एसआई कुंदन सिंह बोरा, कांस्टेबल अनिल शर्मा और भारत भूषण शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: नशे में वाहन चलाने पर चालक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...