गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने फरवरी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1649 चालकों के चालान किए हैं। इसी अभियान के तहत सती चौक पर शराब के नशे में पकड़े गए युवक के खिलाफ पहला मामला दर्ज करवाया गया है। शुक्रवार को खेड़की दौला थाना क्षेत्र के सती चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई वेदपाल और उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की ब्रेजा गाड़ी को रोका। चालक सुभाष निवासी तावडू गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। जब अल्कोसेंसर मशीन से उसकी जांच की गई, तो रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। चालक के खून में अल्कोहल की मात्रा 335एमजी जो निर्धारित सीमा से बहुत अधिक है। पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा और मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है। 1649 ...