रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को सीपीयू पुलिस को एक रोडवेज बस चालक नशे की हालत में बस चलाते हुए मिला। पुलिस ने बस को सीज कर दिया और चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर सीपीयू प्रभारी एसआई गोधन सिंह अपनी टीम के साथ नैनीताल हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक रोडवेज बस असंतुलित और लहराते हुए दिखाई दी। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने पीएसी के पंप के पास बस को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह बस को आगरा ले जा रहा था, लेकिन बस में खराबी आ जाने के कारण वह मुरादाबाद से किसी तरह बस को वापस लेकर आ रहा था। पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद उसे बस से नीचे उतारकर एल्कोहल मीटर से जांच की गई। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। चालक की...