बदायूं, मार्च 20 -- सिविल लाइंस के रसूलपुर बिलहरी में युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को टावर से उतारा। हालांकि, युवक के टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...