नशे में युवक ने महिला से की अभद्रता
बांदा, मई 14 -- अतर्रा। नशे में युवक ने महिला के साथ गाली गलौज कर अभद्रता किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कस्बे के गंगेही तालाब निवासी गोमती पत्नी पप्पू रैकवार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। तभी पड़ोस का रहने चूके यादव पुत्र लल्लू यादव शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर चूके यादव के अलावा तीन लोगो उसे लात घूसो से मार कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में मारपीट, केस दर्ज किसी तहर समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.