गोरखपुर, फरवरी 26 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास मंगलवार की शाम नशे में युवक ने महिला की हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला कुशीनगर की रहने वाली है। वह शाहपुर इलाके में किराए पर रहती है। पुलिस ने आरोपी युवक बशारतपुर श्रीराम नगर निवासी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...