लातेहार, फरवरी 23 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के फूलसू गांव में रविवार को एक युवक ने शराब के नशे में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार मुकेश भुइयां पिता बोधा भुइयां,ग्राम कटिया,थाना लावालौंग,जिला चतरा अपने ससुराल इंदुआ बरियातू आया हुआ था। बताया जाता है कि वह फूलसू गांव में शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्राथम...