मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- शनिवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी बाइक आग का गोला बन गई और कुछ ही पलों में पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना नगला चिरौंजी अशोकपुर सोनई भट्टा के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने बाइक की पेट्रोल टंकी का पाइप खींचकर उसमें आग लगा दी। पेट्रोल फैलते ही आग भड़क उठी और पूरी बाइक उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण कोई भी उसे बुझाने का साहस नहीं कर सका। इस पूरी घटना का एक राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग दूर खड़े होकर आग का नजारा देखते रहे। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.