लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, संवाददाता। बाजारखाला में नशे में धुत युवक ने पहले भाई को पीटा। भाई को बचाने आई मां के सिर पर ईंट से वार कर सिर फोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बाजारखाला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मोतीझील कॉलोनी स्थित सुप्पा निवासी ताहरा बानो के मुताबिक उनका छोटा बेटा जीशान टेम्पो चलाता है। वह नशे का आदी है। शुक्रवार रात वह नशे में धुत होकर घर लौटा। नशे में धुत जीशान ने किसी मामूली बात पर अपने बड़े भाई से विवाद शुरू कर दिया। उसे गालियां देने लगा। नशे में ही भाई को पीटने लगा। इस पर ताहरा बानो दोनों के पास पहुंची। बीच बचाव शुरू कर किया। इस बात से नाराज आरोपी जीशान ने मां ताहरा के ही सिर पर ईंट से हमला बोल कर लहूलुहान कर दिया। फिर आरोपी घर से भाग निकला। पीड़ित मां ने बड़े बेटे के साथ बाजारखाला कोतवाली में आरोपी ...