कानपुर, मार्च 7 -- डेरापुर, संवाददाता। सीएचसी में शुक्रवार को लैब टेक्नीशियन अमित गौतम के दौरान ड्यूटी नशे की हालत में पाए जाने के मामले में सीएचसी से हटा दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए काफी भीड़ लगी थी।ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अपने नियमित भ्रमण पर कनिष्ठ सहायक लिपिक लक्ष्मी सिंह के साथ शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान लैब से सूचना मिली कि भीड़ अधिक है, लेकिन लैब टेक्नीशियन अमित गौतम ड्यूटी पर मौजूद नहीं हैं। खोजबीन के दौरान अस्पताल के एक कमरे में अमित गौतम नशे की हालत में मिले। चिकित्सा अधीक्षक ने ओपीडी में पहंुचने को कहा। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने डॉ. स्वाती सिंह से चिकित्सकीय परीक्षण कराने को कहा, लेकिन इसी बीच अमित गौतम वहां से भाग...