रुडकी, मई 19 -- कलियर। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार चालक को रोका। संदेह होने पर उसकी एल्कोमीटर से जांच की तो वह शराब के नशे में मिला। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में धीरज निवासी गांव कलाली, जिला बिजनौर के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसका चालान कर कार सीज कर दी है। यह भी पढ़ें- नशे में मिला चालक, कार की सीज यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...