भागलपुर, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव से बोगो मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी शराब के नशे में अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...