दरभंगा, अप्रैल 8 -- बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बहेड़ी बाजार में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक साहू, निवासी मिर्जापुर गांव, थाना बिरौल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक नशे की हालत में राहगीरों के साथ मारपीट कर रहा था, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से पकड़ लिया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...