नशे में बेटा बना हैवान; दिव्यांग मां को पीटकर मार डाला, बड़े भाई और बच्चों को भी पीटा
चित्रकूट, अक्टूबर 11 -- चित्रकूट, संवाददाता: दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंची दिव्यांग मां को छोटे बेटे ने लाठियों से पीटकर मार डाला। उसने बड़े भाई, उसकी दो बेटियों और मामा को भी पीटा। वारदात के बाद हमलावर पत्नी व बच्चों को साथ लेकर भाग निकला। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरधुवा क्षेत्र के बक्टा खुर्द गांव निवासी भोले निषाद ने बताया कि उनका छोटा भाई 35 वर्षीय जुगुल शनिवार देर शाम करीब नौ बजे शराब पीकर घर आया तो उन्होंने ऐतराज जताया। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। शोरगुल सुनकर जुगुल की पत्नी आरती भी आ गई और वह भी मारपीट करने लगी। इस बीच एक पैर से दिव्यांग 70 वर्षीया मां संवरिया देवी आईं और बीच-बचाव करते हुए अलग किया। भोले ने बताया कि वह पास में ही रहने वाले अपने मामा को झग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.