बाराबंकी, जुलाई 17 -- बाराबंकी। बाराबंकी से लखनऊ जा रही बस के चालक के नशे में होने की जानकारी पर एआरएम ने जांच की। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि के बाद उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह अनुबंधित बस नवीन बस स्टाप से बाराबंकी से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में परिचालक उवैश को चालक सुशील कुमार के व्यवहार पर संदेह हुआ। चालक की बातचीत और वाहन चलाने के तरीके से उन्हें आशंका हुई कि वह नशे की हालत में है। परिचालक ने इसकी सूचना एआरएम को दी। चालक की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कराई गई। यह भी पढ़ें- भोर की छापेमारी में आरएम को आधे यात्री मिले बिना टिकट, कंडक्टर बर्खास्त होगा जांच रिपोर्ट में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवहन निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को नोटिस जारी किया और उसे ब्लैकलिस्ट कर...