बरेली, फरवरी 13 -- शराब के नशे में सराय तल्फी में युवक ने पड़ोसी के घर फायर कर दिया। गोली चलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचा संग गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीबीगंज के सराय तल्फी निवासी जीवन सिंह के मुताबिक, वह बीते 11 फरवरी को दावत खाकर घर आया था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला धीरेंद्र उर्फ धीरा तमंचा लेकर आ गया। वह शराब के नशे में था। इससे पहले कि जीवन सिंह कुछ समझ पाता, धीरेंद्र ने तमंचे से उसके घर फायर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धीरेंद्र को पकड़ लिया है। उसके पास तमंचा बरामद हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.