अयोध्या, दिसम्बर 16 -- अयोध्या, संवाददाता। कोडीन सिरप की तस्करी का मामला सामने आने के बाद औषधि विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। कोडीन के साथ नशे में इस्तेमाल होने वाली अन्य दवाओं की खरीद बिक्री करने वालो की निगरानी की जा रही है। सिरप की खरीददारी करने के बाद जांच के दायरे में आयी छह बड़ी फर्मो से सिरप लेने वाले 40 से 42 छोटे प्रतिष्ठान भी शक के दायरे में है। जिनकी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग जांच कर रहा है। नशे के रुप में कई दवाओं का इस्तेमाल होता है, लेकिन यह दवाएं किसी न किसी बीमारी के उपचार के दौरान प्रयोग में आती है। इस कारण इनके उपर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन एक आवश्यकता से ज्यादा केवल कुछ प्रकार की दवाओं की खरीद बिक्री करने वाले कारोबारी वाले भी औषधि विभाग के राडार पर आ गये है। संदेह के आधार पर इन फर्मो से भी पूछताछ की जा रही ...