देवघर, जून 21 -- देवघर प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक युवक पर अपनी ही दादी के साथ मारपीट, गले से सोने की चेन छीनने तथा बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर तलवार से हमला कर दिया । जिससे युवक घायल हो गए हैं। इस मामले में पीड़िता टेसोमनी देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट, तीन घायलघटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बांक गांव निवासी 60 वर्षीया टेसोमनी देवी ने पुलिस को बताया कि 19 जून की शाम करीब 7:30 बजे उनका पोता राहुल कुमार शराब के नशे में उनके घर में घुस आया। बिना किसी बात के वह गाली-गलौज करने लगा और घर में रखे सामानों की तोड़फोड़ करने लगा। जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाल पकड़कर जमीन पर प...