प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर रजवाड़ी निवासी पप्पू का बेटा अतुल 15 अप्रैल को लघुशंका के लिए खेत की तरफ जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के कुछ युवक नशे की हालत में बैठे थे। वह लोग अतुल को रोककर गाली देने लगे। आवाज सुनकर अतुल के पिता पप्पू मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। इसपर युवकों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दियाl घायल की मां संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मोहित, करन, करिया, कालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खबर हरिकेश मिश्र यह भी पढ़ें- नशे के धंधे में शामिल न होने पर रंजिश, 8-10 युवकों ने पिता-पुत्र को पीटा यह भी पढ़ें- घर में घुस कर किया हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.